{"_id":"614587f68ebc3e21305b8551","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-jan-ashirvad-rally-in-rishikesh-today-cm-and-big-leaders-present","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: ऋषिकेश में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली, मुख्यमंत्री ने दिया सात घोषणाओं का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: ऋषिकेश में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली, मुख्यमंत्री ने दिया सात घोषणाओं का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:59 PM IST
सार
प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि स्वागत में कार्यकर्ता पुष्प वर्षा और आतिशबाजी करेंगे। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ऋषिकेश में जन आशीर्वाद यात्रा का प्रारंभ कर रहे हैं। इस यात्रा का लाभ ऋषिकेशवासियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश में शनिवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। श्यामपुर हाट बाजार में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगनगरी को सात घोषणाओं को तोहफा दिया। सभी घोषणाओं में योगनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को सुविधा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही योगनगरी का एक नया स्वरूप लोगों को देखने को मिलेगा। जनआशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने धामी ने ऋषिकेश के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
साहसिक गतिविधियों के लिए श्यामपुर फाटक पर जाम से निजाते दिलाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण, बैराज जलाशय को विकसित करने, पर्यटकों के लिए संजय झील को विकसित करने, वन्य जीव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य करने और यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग निर्माण और क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ के बजट की घोषणा की।
2 of 5
jan ashirwad rally
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल त्रिवेणीघाट पर गंगा की अविरल और निर्मल जलधारा का सतत प्रवाहित करने के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाईं की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का स्वागत किया। भव्य स्वागत से गदगद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश की जनता को निराश नहीं किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र के विकास के लिए अहम सात घोषणाएं की।
3 of 5
jan ashirwad rally
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अपने 60 दिनों के कार्यकाल कार्यकाल में हुए 150 निर्णयों से आम जनता को अवगत कराया। उन्होंने सरकार की सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता भी जाहिर की। इसके बाद रैली योगनगरी की ओर रवाना हुई। शहर विभिन्न स्थानों पर रैली के स्वागत कि लिए तोरणद्वार बनाए गए थे। जनार्दन मार्केट, सांई मार्केट, आडवाणी मार्केट, दुर्गा मंदिर, पुरानी चुंगी, तिलक रोड, नगर निगम, वैष्णों प्लाजा, घाट तिराहा, देहरादून तिराहा, उर्वर्शी कॉम्पलेक्स रैली का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jan ashirwad rally
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकुमारों ने घाट चौक और देहरादून स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को शुभाषीश दिया। वहीं ऋषिकेश राजकीय महाविद्यालय पर एनसीसी कैडेट ने मुख्यमंत्री ने बैंड बाजों से सलामी दी। देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा पर दोपहर 2.15 पर रैली समाप्त हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर राजधानी लौट गए। अखिल भारतीय संत समिति के संत महात्माओं ने जन आशीर्वाद रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान संतों ने जय श्री राम के नारे लगाकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
jan ashirwad rally
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय संत समिति के संतों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जन आशीर्वाद रैली के दौरान रेलवे चौराहे मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ऋषि कुमारों ने स्वास्तिवाचन और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का तिलककर उनके माथे पर चंदन लगाकर उन्हें माला पहनाई। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयन अनीता ममगाईं को माला पहनाकर उनके माथे पर चंदन लगाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।