फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: BJP big leaders will come again in political war, JP Nadda will start this war

Uttarakhand Election 2022: सियासी अखाड़े में फिर आएंगे भाजपा के केंद्रीय दिग्गज, नड्डा करेंगे आगाज

Sun, 14 Nov 2021 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Nov 2021 11:53 AM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: दिग्गजों के आने का मुख्य मकसद चुनाव अभियान की रणनीति को धार देना है। वे 24 नवंबर को देहरादून आएंगे और तीन दिन तक चुनाव प्रबंधन समिति के अलग-अलग विभागों की कार्ययोजना को परखेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: BJP big leaders will come again in political war, JP Nadda will start this war
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी अखाड़ा बन चुके उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा के केंद्रीय दिग्गज जुटेंगे। इस बार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष संगठन और चुनाव प्रभारियों की टीम के साथ देहरादून पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


चुनाव अभियान की रणनीति को धार देना है मकसद
संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिग्गजों के आने का मुख्य मकसद चुनाव अभियान की रणनीति को धार देना है। वे 24 नवंबर को देहरादून आएंगे और तीन दिन तक चुनाव प्रबंधन समिति के अलग-अलग विभागों की कार्ययोजना को परखेंगे। केंद्रीय दिग्गजों में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह के अलावा प्रदेश संगठन प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी होंगी। 
विज्ञापन


तीन दिन होगा 33 विभागों की कार्ययोजना पर मंथन
विधानसभा चुनाव के प्रबंधन के लिए पार्टी ने 33 विभाग बनाए हैं। दिल्ली लौटने से पहले प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी इन विभागों के संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक ले चुके हैं। बैठक में उन्होंने सभी को चुनाव की दृष्टि से अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। 24, 25 व 26 नवंबर की बैठक में केंद्रीय नेता एक-एक विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सियासी संग्राम 2022: दिसंबर से हर विस में होगी भाजपा की विजय संकल्प यात्राएं, ये रहेगा कार्यक्रम

चुनाव अभियान का हो जाएगा आगाज
केंद्रीय नेताओं के साथ तीन दिवसीय बैठक के बाद भाजपा अपने चुनाव अभियान का विधिवत रूप से आगाज कर देगी। इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी अब चुनाव अभियान समिति का गठन नहीं करेगी, बल्कि चुनाव प्रबंधन समिति के जरिये ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसलिए चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल सियासी दिग्गजों पर समर का पूरा दारोमदार रहेगा।

कुमाऊं की चुनावी तैयारी परखेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा चमोली से सीधे अल्मोड़ा जाएंगे। उनका रुद्रपुर का भी कार्यक्रम है। दो दिवसीय दौरे में नड्डा कुमाऊं में पार्टी की चुनावी तैयारियों की परखेंगे और भावी रणनीति के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 15 नवंबर को अल्मोड़ा में उनकी कई बैठकें होंगी। नड्डा पार्टी की टोली बैठक में दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद वह 16 नवंबर को मुख्यमंत्री के गृह जिले ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में बैठक करेंगे। 

नड्डा का दौरा बेहद अहम
कुमाऊं मंडल में नड्डा का सियासी दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि किसान आंदोलन के असर, यशपाल आर्य व उनके बेटे का दलबदल और हाल में आई आपदा की वजह से भाजपा के चुनावी समीकरण प्रभावित हुए हैं। नड्डा पार्टी के इन्हीं चुनावी समीकरणों को साधने की रणनीति मंथन करेंगे।

पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। अब सभी बैठकें और दौरे चुनाव को ध्यान में रखकर होंगे। सभी चुनाव व संगठन प्रभारी एक बार फिर 24 से 26 नवंबर तक देहरादून में बैठेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी 15 नवंबर को देहरादून से चमोली जाएंगे। वहां से उनका अल्मोड़ा जाने का कार्यक्रम है।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कल देहरादून से चमोली जाएंगे नड्डा
केंद्रीय दिग्गजों के आने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी 15 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। वह सोमवार को देहरादून से चमोली जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी होंगे। नड्डा देवाल स्थित सवाड़ गांव से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

निशंक की बेटी की शादी की शुभकामना देने जाएंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को देहरादून आएंगे। वह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी की शादी पर शुभकामना देने जा सकते हैं। वह सुबह सात बजे देहरादून पहुंचेंगे और सीधे देहरादून के तिमाड़ी में पुनर्नवा रिजोर्ट में विवाह समारोह में शामिल होंगे। सुबह नौ बजे वह हेलिकॉप्टर से चमोली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed