फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: bjp and congress trageting AAm aadmi party

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहीं भाजपा और कांग्रेस - अजय कोठियाल

Wed, 15 Sep 2021 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Sep 2021 08:35 PM IST
सार

बुधवार को एक होटल में पार्टी के सदस्यता समारोह में पहुंचे कर्नल कोठियाल ने कहा कि वे 27 साल तक फौज में रहे हैं। जनता की सेवा के लिए वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। कार्यकर्ता जिस जज्बे के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पसीना बहा रहे हैं, उसमें जरूर कामयाब होंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: bjp and congress trageting AAm aadmi party
सदस्यता समारोह में कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम पद के चेहरे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी के साथ तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी जनता के बीच जाकर अपना एजेंडा समझाने की कोशिश कर रही है। भाजपा और कांग्रेस अब आप को टारगेट कर रहीं हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: दिखाई देने लगा मंत्रियों-विधायकों पर परफॉर्मेंस का दबाव, चुनाव से पहले आ रहा गुस्सा
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी से करेंगे कैंपेन की शुरुआत
बुधवार को एक होटल में पार्टी के सदस्यता समारोह में पहुंचे कर्नल कोठियाल ने कहा कि वे 27 साल तक फौज में रहे हैं। जनता की सेवा के लिए वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। कार्यकर्ता जिस जज्बे के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पसीना बहा रहे हैं, उसमें जरूर कामयाब होंगे। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल कैंपेन की शुरुआत हल्द्वानी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: सियासी सर्जिकल स्ट्राइक के लिए आम आदमी पार्टी के कर्नल ने चुने तीन कमांडर


संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि एसएस कलेर को खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव लड़ना है। इस सीट पर पूरी सरकार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी होगी तो चुनाव लड़ने के लिए एक जज्बे के साथ पूरी ताकत चाहिए। प्रचार कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी के पक्ष में बेहतर माहौल बना है। इस दौरान नंदलाल और नितेश सिंह के साथ सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली। इससे पूर्व गल्ला मंडी से कार्यकर्ता वाहनों की रैली और पुष्प वर्षा के साथ कोठियाल को सभास्थल तक लाए। वहां जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि थे।

राज्य नवनिर्माण को लेकर चुनाव मैदान में है आप
काशीपुर। प्रदेश चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन बनने के बाद दीपक बाली बुधवार को सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल के साथ काशीपुर पहुंचे। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कोठियाल ने कहा कि पार्टी राज्य के नवनिर्माण के संकल्प को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। आप पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहना चाहिए। उत्साह से ही जीत निश्चित होती है। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed