फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: aam aadmi party soon announce 19 candidates name

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची, 10 दावेदारों के नामों का एलान

Tue, 25 Jan 2022 05:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 05:14 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी अभी तक 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: aam aadmi party soon announce 19 candidates name
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने 10 दावेदारों के नाम का एलान किया है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर इन नामों की जानकारी दी है। आप अभी तक 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब बची नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है।  सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: राजनेताओं के वायरल ऑडियो के निकल रहे तीर, सवाल उठे गंभीर, पार्टियां असहज
विज्ञापन


ये हैं नाम:

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर-कंडक्टर उत्तराखंड के असली एंबेसडर : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ड्राइवर-कंडक्टर ही उत्तराखंड के असली एंबेसडर हैं। देश दुनिया से आने वाले लोग सबसे पहले चालकों से ही मिलते हैं। आप की सरकार बनने पर चालकों को सुविधाएं और सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा हर साल चालक दिवस मनाया जाएगा। चालकों का मुफ्त इंश्योरेंस व मेडिकल सुविधाएं दी जाएगी। 

सोमवार को कर्नल कोठियाल ने ड्राइवर-कंडक्टरों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर-कंडक्टर ही आम लोगों के लिए भरोसे के बड़े प्रतीक हैं। आज तक चालक परिचालकों को पहचान नहीं मिली है। प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता हासिल की, लेकिन किसी भी पार्टी ने इस वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क, सुरक्षा और सुरक्षित सफर के सवाल को अपने मुख्य एजेंडे में रखेगी। किसी भी चालक के साथ दुर्घटना होती है तो उसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। कोरोना महामारी के दौरान चालक परिचालकों को प्रदेश सरकार ने कोई आर्थिक सहायता नहीं दी। जबकि दिल्ली में आप की सरकार ने सभी चालक परिचालकों को पांच हजार की आर्थिक सहायता दी। 

परिसंपत्तियों पर स्थिति साफ करें सीएम धामी : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने कहा कि राज्य गठन के 21 साल बाद भी उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों के बंटवारे का मसला हल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सच्चे हैं, तो जनता के सामने परिसंपत्तियों के बंटवारे पर स्थिति साफ करें। कहा कि राज्य बने 21 साल हो गए हैं, लेकिन उत्तराखंड अपनी परिसंपत्तियों का मालिक नहीं है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की है। कोठियाल ने कहा कि दोनों ही दलों ने 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश का पक्ष लिया और पांच लोक सभा सीट वाले उत्तराखंड के हितों को अनदेखा किया।

उत्तराखंड प्रवासियों के लिए अलग प्रकोष्ठ बनाएंगे
कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड के एनआरआई प्रवासियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि 2013 में वह निम के प्रिंसिपल बनकर उत्तरकाशी पहुंचे थे। जिसका मकसद युवाओं को पहाड़ों पर चढ़ने की ट्रेनिंग देना होता है। समाज सेवा के लिए मैंने आर्मी को छोड़ा। 2018 में और इसके बाद हमने एक इंटरनेशनल सड़क का निर्माण बर्मा में किया। आठ सालों से इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। उन्होंने सभी प्रवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को सुझाव दें कि किस प्रकार से उत्तराखंड में जो सोच लेकर चल रहे हैं वह सोच पूरी हो सके। आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए एक अलग प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा। 

केजरीवाल ने दिल्ली में किया एक और अभियान की शुरुआत
उत्तराखंड चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से एक और अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत आप ने रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों से दिल्ली में किए काम पर वीडियो बना कर रिश्तेदारों को भेजने का आह्वान किया है। जिससे उत्तराखंड के लोग भी आप सरकार के काम को देख सके। 

आम आदमी पार्टी चुनाव अभियान कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के 30 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। आप सरकार की ओर से दिल्ली में किए गए कार्यों से लोग संतुष्ट हैं और उनके द्वारा बनाए गए वीडियो जब उत्तराखंड के लोग देखेंगे तो उन्हें यकीन आएगा कि कैसे कम समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में काम किए हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठे वादे नहीं करती है। जो कहती है उसे करके दिखाती है। राज्य बनने के 21 साल बाद भी उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, पलायन जैसी गंभीर समस्याएं बरकरार है। दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासी सरकार के कामों का वीडियो बना कर अपने रिश्तेदारों को उत्तराखंड में भी बताएंगे। जो उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed