फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: aam aadmi party ajay kothiyal get notice from election commission

उत्तराखंड: आचार संहिता के उल्लघंन में अजय कोठियाल को नोटिस, बच्चों को खिलौना पिस्तौल बांटने का वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 14 Jan 2022 07:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

पूर्व में रिटर्निंग ऑफिसर सीएस चौहान ने कांग्रेस नेता विजयपाल सजवाण, जगमोहन रावत व भाजपा नेता शांति गोपाल रावत को आचार संहिता के उल्लघंन के आरोप में नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: aam aadmi party ajay kothiyal get notice from election commission
ajay kothiyal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को आचार संहिता के उल्लघंन के आरोप में नोटिस जारी किया है। इसके अलावा कोठियाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि उक्त वीडियो के संबंध में भी नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

आचार संहिता के दौरान शॉल भेंट करने का आरोप

भाजपा व कांग्रेस के बाद अब आप पार्टी को भी निर्वाचन आयोग का नोटिस मिल गया है। पूर्व में रिटर्निंग ऑफिसर सीएस चौहान ने कांग्रेस नेता विजयपाल सजवाण, जगमोहन रावत व भाजपा नेता शांति गोपाल रावत को आचार संहिता के उल्लघंन के आरोप में नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, गढ़वाल के पांच और कुमाऊं से चार नामों का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आप पार्टी के कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को भी नोटिस जारी किया गया है। कर्नल कोठियाल पर आचार संहिता के दौरान शॉल भेंट करने का आरोप है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कर्नल कोठियाल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह डुंडा विकासखंड के कुलेथ गांव में बच्चों को खिलौना पिस्तोल बांटते नजर आ रहे हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि उक्त वीडियो के संबंध में भी कोठियाल को नोटिस जारी किया जाएगा।

आचार संहिता के दौरान शॉल बांटने के आरोप में कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को नोटिस जारी किया गया है। उनका एक और वीडियो प्राप्त हुआ है। उक्त वीडियो के संबंध में भी नोटिस जारी किया जाएगा।
- सीएस चौहान, रिटर्निंग ऑफिसर

कैबिनेट मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 11 के खिलाफ धारा 144 के तहत मुकदमा दर्ज

आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें 188 आईपीसी की धारा 144 उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्ता टीम के प्रभारी कमल भारती की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी शिकायत दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय ग्वीलों गोपेश्वर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत ने सुझाव पत्र पेटी का शुभारंभ किया।

कांग्रेस का आरोप था कि इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था, जिसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली गई, जिसे कांग्रेस ने आचार संहिता के तहत लागू धारा 144 और कोविड-19 के तहत प्रदेश में किसी भी प्रकार की बैठकों, रैलियों और सभाओं पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन बताया था। कांग्रेस की ओर से भाजपा के कार्यक्रम की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए गए हैं। शुक्रवार को इस मामले में उड़न दस्ता टीम की तहरीर पर गोपेश्वर थाने में कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी ने जारी किया नोटिस

इस मामले में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से बृहस्पतिवार को ही भाजपा जिलाध्यक्ष को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है भाजपा कार्यालय में बिना अनुमति के पांच से अधिक लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी व बैठक की, जो धारा 144 और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। नोटिस में उन्हें 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है।

एसएसटी टीम (उड़नदस्ता टीम) के प्रभारी की ओर से मामले में तहरीर दी गई है, इसके आधार पर धारा 144 के उलंघन के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- श्वेता चौबे, एसपी, चमोली

पार्टी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ ही कुछ ही पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे, पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार से धारा 144 का उलंघन नहीं किया गया है। कांग्रेस हताश हो गई है, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है, मामले में जवाब दिया जा रहा है।
- रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed