Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: EFC gives green signal to six proposals worth Rs 348.43 crore in the state

Uttarakhand: प्रदेश में 348.43 करोड़ के छह प्रस्तावों को EFC की हरी झंडी, विभिन्न योजनाओं के जल्द होंगे काम

Wed, 26 Mar 2025 09:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Mar 2025 09:44 PM IST
सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई वित्त व्यय समिति की बैठक में भरसार स्थित उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के मुख्यालय की चैन लिंक फेंसिंग के कार्यों के लिए 16.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand: EFC gives green signal to six proposals worth Rs 348.43 crore in the state
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

राज्य में 348.43 करोड़ के छह बड़े प्रस्तावों को शासन की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने हरी झंडी दिखा दी है। प्रस्तावों पर समिति का अनुमोदन होने के साथ ही अब इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई वित्त व्यय समिति की बैठक में भरसार स्थित उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के मुख्यालय की चैन लिंक फेंसिंग के कार्यों के लिए 16.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इसी तरह ऊधम सिंह नगर में फलेटेड फैक्ट्री निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए। समिति ने धर्मपुर के सुभाषनगर भारूवाला ग्रांट पेयजल योजना में टर्नर रोड आंशिक एवं भारूवाला वार्ड में शत-प्रतिशत पेयजल योजना के निर्माण के लिए 27.48 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस परियोजना पर यूआईडीएफ कार्यक्रम के तहत कार्य होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: कामकाजी महिलाओं के आशियाने के लिए जगह तय, सात हॉस्टल के लिए बजट स्वीकृत, जानें कब होंगे तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने महिला खिलाड़ियों के खेल और कौशल विकास के लिए चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय स्थापित करने के लिए 256.96 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी। समिति ने मसूरी मोटर मार्ग के 25 किमी में गलोगी के पास हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्यों के प्रस्ताव का भी अनुमोदन दिया। इस परियोजना पर 30.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके अलावा हरिद्वार सिडकुल के अपग्रेडेशन कार्य के लिए 20.50 करोड़ और देहरादून में फलेटेड फैक्ट्री निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा सहित वित्त, पेयजल निगम, आपदा, उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed