फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Education Minister order Guest teachers will be appointed on 1222 posts in state

Uttarakhand: 1222 पदों पर अतिथि शिक्षकों को मिलेगी तैनाती, शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 25 Aug 2024 06:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Aug 2024 06:00 PM IST
सार

Uttarakhand News: विभाग की ओर से 751 पदों पर इनकी तैनाती की जानी थी, इसमें से मात्र 172 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand Education Minister order Guest teachers will be appointed on 1222 posts in state
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 1,222 अतिथि शिक्षकों को तैनाती मिलेगी। प्रतीक्षा सूची से इनकी तैनाती की जाएगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अतिथि शिक्षकों के पूर्व से 5,034 पद मंजूर हैं। इसमें से 4,283 सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात थे, लेकिन वर्तमान में कई अतिथि शिक्षक पद छोड़ चुके हैं। विभाग की ओर से 751 पदों पर इनकी तैनाती की जानी थी, इसमें से मात्र 172 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


Uttarakhand: विपक्ष के वार पर सीएम धामी बोले, गैरसैंण में 10 दिन का विस सत्र कराकर देंगे जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी अल्मोड़ा, देहरादून और उत्तरकाशी में काउंसलिंग नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके, इसके लिए विभागीय मंत्री ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के 1222 पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

अतिथि शिक्षकों को दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। विभाग में इनके पूर्व से 5034 पद स्वीकृत हैं। -डा. मुकुल सती, प्रभारी अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed