फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami told we will answer by holding a 10-day assembly session in Gairsain

Uttarakhand: विपक्ष के वार पर सीएम धामी बोले, गैरसैंण में 10 दिन का विस सत्र कराकर देंगे जवाब

Sun, 25 Aug 2024 12:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Aug 2024 12:14 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन राजधानी की उपेक्षा को लेकर उन्होंने गैरसैंण में मौन उपवास किया था और तंज किया था कि वे वहां टार्च लेकर विकास तलाश रहे हैं, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। विपक्ष ने भी महज तीन दिन का सत्र कराने की अवधि पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami told we will answer by holding a 10-day assembly session in Gairsain
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 10 दिन का विधानसभा का बजट सत्र से विपक्ष को जवाब देंगे। दरअसल, ग्रीष्मकालीन राजधानी में 17 महीने बाद विधानसभा सत्र कराने को लेकर विपक्ष और विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाया था।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी की उपेक्षा को लेकर उन्होंने गैरसैंण में मौन उपवास किया था और तंज किया था कि वे वहां टार्च लेकर विकास तलाश रहे हैं, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। विपक्ष ने भी महज तीन दिन का सत्र कराने की अवधि पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन


गैरसैंण से विधानसभा का मानसून सत्र करके लौटे मुख्यमंत्री धामी ने संकेत दिए कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में आगामी बजट सत्र 10 दिन का होगा। उनका कहना है कि सरकार चाहती है कि गैरसैंण में आगामी विधानसभा सत्र लंबी अवधि के हों। मुख्यमंत्री ने सत्र स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष किया था कि वह जल्दबाजी नहीं करता तो सदन की कार्यवाही लंबी चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सत्र के तीसरे दिन सदन में रखे गए विधेयकों पर चर्चा में शामिल नहीं हो पाया। जब चर्चा शुरू हुई तो आपदा के मुद्दे पर उसने सदन से वाकआउट कर दिया था। मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में और उसके वापसी पर यह संकेत दिए थे कि सरकार की मंशा है कि गैरसैंण में आगामी सत्र लंबी अवधि को हों।

Uttarakhand: ऑपरेशन के दौरान महिला की जान पर बन आई, बीच में ही एयरलिफ्ट कर भेजा एम्स

जल्द होगी ग्रीष्मकालीन राजधानी पर उच्चस्तरीय बैठक
सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भावी योजनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय को बैठक की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मीडियाकर्मियों के अतिथि गृह पर जल्द शुरू होगा काम
चना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में विस सत्र की कवरेज के लिए आने वाले मीडियाकर्मियों के प्रवास के लिए जल्द अतिथि गृह बनाने के निर्देश दिए हैं। इस प्रस्ताव पर तेजी से अमल होगा। सरकार का प्रयास है कि यह भवन एक साल के भीतर तैयार हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed