फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Education Department 1592 teachers and staff transferred based on requests list released

उत्तराखंड शिक्षा विभाग: अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के हुए तबादले; सूची हुई जारी

Sun, 30 Aug 2026 11:29 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 30 Aug 2026 11:29 AM IST
सार

शिक्षा विभाग ने गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 326 और कुमाऊं मंडल में 302 शिक्षकों के तबादले किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Education Department 1592 teachers and staff transferred based on requests list released
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग में 1592 शिक्षकों, कर्मचारियों के अनुरोध के आधार पर तबादले किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें।

विज्ञापन


बता दें कि माध्यमिक शिक्षा में चार प्रधानाध्यापकों भूपेंद्र सिंह रावत का टिहरी से देहरादून, जसपाल सिंह पटवाल का टिहरी से डोईवाला देहरादून, कैलाश चंद्र डिमरी का सहसपुर देहरादून और नेत्रपाल सिंह का सहसपुर देहरादून से रायपुर देहरादून तबादला किया गया है। इसके अलावा 105 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 68 कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ताओं में महिला संवर्ग में 26 और सामान्य में 298 प्रवक्ताओं के तबादले हुए हैं। जबकि प्रारंभिक शिक्षा में टिहरी जिले में 51, रुद्रप्रयाग में 11, देहरादून में 91, पिथौरागढ़ में 39, पौड़ी में 60, उत्तरकाशी में 43, चंपावत में 55, ऊधमसिंह नगर में 20, हरिद्वार में 60, नैनीताल में 45, बागेश्वर में 14, अल्मोड़ा में 18 और चंपावत में 26 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा

अधिकतर शिक्षकों के दुर्गम से सुगम में हुए तबादले
शिक्षा विभाग में अधिकतर शिक्षकों के दुर्गम से सुगम या फिर सुगम से सुगम में तबादले किए गए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं, जिनके दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम हैं।


दुर्गम में शिक्षकों की हो सकती है कमी
शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर किए गए तबादलों से दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो सकती है। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए कम शिक्षक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की जरूरत पड़ सकती है।

प्रवक्ताओं के तबादलों की प्रक्रिया अभी चल रही है। कुछ प्रवक्ताओं के तबादले किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी।
- विनोद सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed