फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Normal life in Mussoorie affected by rain and dense fog.

Dehradun News: बारिश और घने कोहरे से मसूरी में जनजीवन प्रभावित

Sun, 30 Aug 2026 06:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Normal life in Mussoorie affected by rain and dense fog.
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार से देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । बारिश के साथ शहर में घना कोहरा छाए रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से मसूरी-देहरादून मार्ग सहित शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और वाहन चालकों को सावधानी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में लगातार बारिश के चलते मौसम में ठंडक लौट आई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों और पर्यटकों को हल्के गर्म कपड़ों की सहारा लेना पड़ा । वहीं, खराब मौसम के बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। हल्की बारिश के बीच भी पर्यटक माल रोड पर घूमते और मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश और कोहरे ने जहां शहर की रफ्तार धीमी कर दी, वहीं पर्यटक स्थल भी धुंध की चादर में लिपटे नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहले से ही प्रभावित जनजीवन पर मौसम की मार और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed