फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain wreaks havoc in Mussoorie Landslides at three locations homes threatened by crumbling hillsides

मसूरी में बारिश का कहर: तीन जगह भूस्खलन, पहाड़ दरकने से घरों को खतरा, 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

Sun, 30 Aug 2026 06:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 30 Aug 2026 06:18 PM IST
सार

मसूरी-दून मार्ग के किलोमीटर 21, 23 और 24 पर पहाड़ से बोल्डर, मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित रहा और कई बार जाम की स्थिति बनी। पानीवाला बैंड के समीप कुछ दिन पूर्व बनाया गया भारी-भरकम पुश्ता भी धंस गया है।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Mussoorie Landslides at three locations homes threatened by crumbling hillsides
मसूरी में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मसूरी में शनिवार देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी-दून मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पानीवाला बैंड के समीप आवासीय भवनों के नीचे पहाड़ दरकने से करीब 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। आवासीय भवनों के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट को भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


मसूरी-दून मार्ग के किलोमीटर 21, 23 और 24 पर पहाड़ से बोल्डर, मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित रहा और कई बार जाम की स्थिति बनी। पानीवाला बैंड के समीप कुछ दिन पूर्व बनाया गया भारी-भरकम पुश्ता भी धंस गया है। पानीवाला बैंड निवासी दीपक रावत ने बताया कि उनके घर और रेस्टोरेंट के नीचे पहाड़ लगातार दरक रहा है। इससे चार परिवारों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। उनके परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। कहा बारिश इसी तरह जारी रही तो उन्हें भी घर और रेस्टोरेंट छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ सकता है। नाले का जल्द ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आसपास के आबादी क्षेत्र और मसूरी-दून मार्ग को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


वहीं वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि नाले में तेज पानी आने से उनके घर को नुकसान पहुंचा है। शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है और एक कमरे की दीवार में दरार आ गई है। भूस्खलन के कारण टीन शेड भी झुक गया है। परिवार के सात सदस्य सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों के तीन सदस्य भी सुरक्षित स्थान पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश और पानी बढ़ने के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग पर तीन स्थानों पर मलबा आया है। मलबा हटाने के लिए मौके पर दो जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। मार्ग पर विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि यातायात सुचारु रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी

Rain wreaks havoc in Mussoorie Landslides at three locations homes threatened by crumbling hillsides

बारिश और घने कोहरे से मसूरी में जनजीवन प्रभावित

मसूरी में शनिवार से देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । बारिश के साथ शहर में घना कोहरा छाए रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से मसूरी-देहरादून मार्ग सहित शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और वाहन चालकों को सावधानी से सफर करना पड़ा।

शहर में लगातार बारिश के चलते मौसम में ठंडक लौट आई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों और पर्यटकों को हल्के गर्म कपड़ों की सहारा लेना पड़ा । वहीं, खराब मौसम के बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। हल्की बारिश के बीच भी पर्यटक माल रोड पर घूमते और मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश और कोहरे ने जहां शहर की रफ्तार धीमी कर दी, वहीं पर्यटक स्थल भी धुंध की चादर में लिपटे नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहले से ही प्रभावित जनजीवन पर मौसम की मार और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed