फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A tableau depicting the marriage of Shiva and Parvati became the center of attraction at the *Bhajan Sandhya

Dehradun News: भजन संध्या में शिव-पार्वती विवाह की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Sun, 30 Aug 2026 06:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
A tableau depicting the marriage of Shiva and Parvati became the center of attraction at the *Bhajan Sandhya
देहरादून। प्राचीन टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा रविवार को भंडारे और भजन संध्या के साथ संपन्न हो गई। श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की ओर से दोपहर में कुष्ठ आश्रम, चंदर रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। जबकि शाम को पार्क रोड स्थित एक विवाह स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया।
विज्ञापन

भजन संध्या में मुंबई से आए गायक शेखर जायसवाल एंड ग्रुप ने प्रस्तुति दी। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गायक शेखर जायसवाल एंड ग्रुप ने सर्वप्रथम गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद भगवान भोले नाथ की महिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों का भजन गाया। कलाकारों ने लोक नृत्य- मयूर डांस और भगवान शिव पार्वती विवाह की झांकी निकाली। कार्यक्रम में साधु-संतों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी, गोपाल गुप्ता, महेश खंडेलवाल, मुकेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, आशीष गुप्ता, रजनीश यादव, राम माटा, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed