फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Economic Survey 30 thousand crores will invest 20 lakh jobs will be created from tourism

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण: 30 हजार करोड़ का होगा निवेश, 2027 तक पर्यटन व उद्योगों से मिलेंगे 20 लाख रोजगार

Thu, 29 Feb 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Feb 2024 05:00 AM IST
सार

पर्यटन के माध्यम से राज्य की आर्थिकी में 10 बिलियन अमेरिकन डॉलर वार्षिक और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 15 प्रतिशत योगदान का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Economic Survey 30 thousand crores will invest  20 lakh jobs will be created from tourism
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश में वर्ष 2027 तक पर्यटन व इसके सहायक उद्योगों से 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र में 30 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखते हुए काम किया जा रहा है। दूसरी ओर वेड इन इंडिया के तहत वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 150 करोड़ का निवेश हो चुका है।

विज्ञापन


आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटन के माध्यम से राज्य की आर्थिकी में 10 बिलियन अमेरिकन डॉलर वार्षिक और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 15 प्रतिशत योगदान का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत वर्ष 2030 तक पर्यटन क्षेत्र में 40 हजार करोड़ का निवेश और कम से कम 100 पीपीपी मोड की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


इसमें 2027 तक 30 हजार करोड़ निवेश और 70 पीपीपी परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। राज्य में पर्यटन और सहायक उद्योगों में कम से कम 30 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 20 लाख रोजगार सृजन होगा। पर्यटन व इसके सहायक उद्योगों में 10 लाख कामगारों का कौशल विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

पर्यटकों के अधिवास की अवधि चार से पांच दिन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं, गैर धार्मिक प्रयोजन के लिए आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या में विदेशी पर्यटकों की संख्या का अनुपात पांच प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन निवेश सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।

वेड इन इंडिया की दिशा में बढ़ा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में राज्य में वेड इन इंडिया को प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया था। इसके लिए वेडिंग डेस्टिनेशन पर अब तक 150 करोड़ का निवेश हो चुका है। आने वाले समय में यह और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed