{"_id":"0c0894572722609d305f8c99fdd3a0a4","slug":"uttarakhand-donate-jammu-and-kashmir-10-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर को उत्तराखंड ने दिए दस करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर को उत्तराखंड ने दिए दस करोड़
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने जम्मू कश्मीर में आई दैवी आपदा के लिए 10 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में गत वर्ष आई दैवी आपदा में लापता लोगों और उनके परिजनों की तलाश के लिए अपनाई प्रणाली की भी मांग की गई है।
मिसिंग सेल के इंचार्ज रहे प्रभारी सचिव अजय प्रद्योत को भी टीम के लिए जम्मू कश्मीर रवाना किया जा रहा है। मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 80 राफ्ट भेजा रहा है।
विज्ञापन
50 राफ्ट सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट भेजी जा चुकी है ताकि जल्द से जल्द पीड़ितों को मदद की जा सके। श्रीनगर घाटी को जलभराव से निजात दिलाने के लिए जल विद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सबमर्सिबल पम्प भी भेजे जा रहे है। ये पम्प जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन