फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Digantara startup got 83 crores fund platforms for satellite launching in space like Google Map

उत्तराखंड: दिगंतरा स्टार्टअप को मिला 83 करोड़ का फंड, अंतरिक्ष में सेटेलाइट लाॅचिंग के लिए तैयार कर रहे मैप

Mon, 26 Jun 2023 02:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Jun 2023 02:51 PM IST
सार

राहुल रावत, अनिरुद्ध शर्मा और तनवीर अहमद ने मिल कर दिगंतरा स्टार्टअप कंपनी बनाई और अंतरिक्ष की स्थिति की जागरूकता के लिए स्पेस मैपिंग का काम शुरू किया। 2020 में दिगंतरा को पहली सीड फंडिंग हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Digantara startup got 83 crores fund platforms for satellite launching in space like Google Map
दिगंतरा स्टार्टअप के फाउंडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरिक्ष में सेटेलाइट लाॅचिंग और ऑपरेशन के लिए स्पेस मैप तैयार कर रही दिगंतरा स्टार्टअप को जापान और भारत की कंपनियों से 83 करोड़ का फंड मिला है। अब दिगंतरा इसी साल तक स्पेस मैपिंग को लांच करने की तैयारी में है। दिगंतरा गूगल मैप की तर्ज पर अंतरिक्ष में सेटेलाइट लॉचिंग और ऑपरेशनल प्लेटफार्म बना रही है।

विज्ञापन


इसरो और स्पेस एज के साथ मिल कर दो बार टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन के तौर पर स्पेस लांच कर चुके हैं। वर्ष 2018 में राहुल रावत, अनिरुद्ध शर्मा और तनवीर अहमद ने मिल कर दिगंतरा स्टार्टअप कंपनी बनाई और अंतरिक्ष की स्थिति की जागरूकता के लिए स्पेस मैपिंग का काम शुरू किया। 2020 में दिगंतरा को पहली सीड फंडिंग हुई। जून 2022 में इसरो के साथ मिल कर उसने स्पेस मैपिंग का पहला प्रदर्शन किया। सात महीने के बाद ही 3 जनवरी 2023 को स्पेस एज के साथ दूसरी बार स्पेस लांच किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Valley Of Flowers:  फूलों से है मोहब्बत तो चले आइए दीदार के लिए यहां, घाटी की रौनक देख नजर नहीं हटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंतरा स्टार्टअप कंपनी के सह संस्थापक राहुल रावत ने बताया कि भारत की पीक एक्सवी, कलारी कैपिटल और जापान की ग्लोबल ब्रेन कंपनी से 83 करोड़ का फंड मिला है। इसी साल स्पेस मैपिंग की लाॅचिंग की तैयारी कर रहे हैं। राहुल का कहना है कि अंतरिक्ष में सेटेलाइट लगातार बढ़ रहे हैं। जिस तरह से जमीन पर ट्रैफिक के लिए गूगल मैप रास्ता बताता है। उसी तर्ज पर अंतरिक्ष में सेटेलाइट लॉचिंग के लिए स्पेस मैपिंग तैयार किया जा रहा है। इससे कोई भी एजेंसी स्पेस मैपिंग से सुरक्षित सेटेलाइट को लांच कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed