फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand dharmendra martyred in srinagar

श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और बेटा शहीद

Tue, 14 Feb 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल) Updated Tue, 14 Feb 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand dharmendra martyred in srinagar
dharmendra - फोटो : file photo

नैनीताल जिले के ब्लॉक कोटाबाग के पतलिया गांव निवासी पैरा कमांडो जवान धर्मेंद्र कुमार शाह मंगलवार सुबह श्रीनगर के बांदीपुरा सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार तक घर पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन


इससे पहले 11 फरवरी को कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए मैखोली निवासी रघुवीर सिंह मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। छह कुमाऊं रेजीमेंट के 12 और एक नागा रेजीमेंट के 6 जवानों ने बुधवार को उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन


पतलिया गांव निवासी मोहन लाल शाह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार शाह (24) चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में धर्मेंद्र 29 आरआर पैरा कमांडो में बांदीपुरा सेक्टर में तैनात थे। मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे वह आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। धर्मेंद्र तीन भाइयों में मझले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र के बड़े भाई कन्नू शाह प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि छोटा भाई दीपक शाह घर पर ही रहता है। धर्मेंद्र का जन्म 15 मार्च 1991 में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा स्यात से पास की, जीआईसी बजूनियाहल्दू से इंटरमीडिएट करने के बाद चार वर्ष पहले आर्मी में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed