{"_id":"dfdde82f53cec89b1a319081c96eb2bc","slug":"uttarakhand-development-in-modi-s-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की प्राथमिकता है उत्तराखंड का विकास: रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की प्राथमिकता है उत्तराखंड का विकास: रामलाल
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 07 Feb 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राम लाल ने कहा कि उत्तराखंड का विकास भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
मोदी का कहना है कि उत्तराखंड में विकास की असीम संभावनाएं है। नेतृत्व करने का मौका मिलने पर प्रदेश के विकास को उन्होंने अपनी प्राथमिकता में रखा हुआ है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बोले
रामलाल ने ये बातें पौड़ी में मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी पार्टी के पक्ष में बनी हवा को ईवीएम मशीन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
प्रेक्षाहाल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए प्रत्येक बूथ को जीतना जरूरी है। लोक सभा चुनाव में पार्टी को उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतनी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।
खंडूरी भी रहे मौजूद
उन्होंने पौड़ी लोक सभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों से विधानसभावार सवाल किए। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि यह लोक सभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। यह देश की दिशा और दशा बदलने वाला है।
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मखौल उड़ाया जा रहा है, जो पूरी तरह अपमानजनक है।
रावत ने भी दिया काम करने संदेश
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा के कार्यकाल में हुए कामों को जनता के बीच गिनाएं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. मोहन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री संजय, प्रदेश प्रवक्ता संजय बलूनी, मौजूद थे।