फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CS Order crowd management survey will be done in major religious places of state

Uttarakhand: हरिद्वार में भगदड़ के बाद चेती सरकार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में होगा भीड़ प्रबंधन सर्वे

Tue, 29 Jul 2025 07:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Uttarakhand CS Order crowd management survey will be done in major religious places of state
मुख्स सचिव ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद प्रदेश सरकार प्रमुख धार्मिक स्थलों में भीड़ प्रबंधन के लिए सर्वे कराएगी। इसमें कैंचीधाम, चंडी देवी, नीलकंठ व पूर्णागिरि मंदिर शामिल है। इसके अलावा मंदिरों में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्तों को नोडल अधिकारी नामित किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा, महत्वपूर्ण पर्व व दिवसों पर प्रमुख मंदिरों में भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ की आंशका बनी रहती है।
विज्ञापन


ऐसे मंदिरों को चिन्हित कर उनमें अंशकालिक व दीर्घकालिक व्यवस्थाएं बनाई जाए। धार्मिक स्थलों के सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। इसके अलावा जहां पर तंग रास्ते या मार्ग हैं, उन्हें चौड़ा किया जाए। धार्मिक स्थलों में भीड़ प्रबंधन के लिए तकनीक का प्रयोग भी किया जाए। मंदिरों में अत्यधिक भीड़ होने पर मार्गों में श्रद्धालुओं को रोके के लिए स्थान बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: पूर्व भाजपा महिला नेता और प्रेमी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, नाबालिग बेटी के यौन शोषण का मामला

मुख्य सचिव ने कहा, प्रत्येक धार्मिक स्थल के लिए रूट और सर्कुलेशन प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करने के लिए तकनीक का उपयोग करते हुए भीड़ प्रबंधन प्रणाली तैयार करने निर्देश दिए हैं। पहले चरण में मनसा देवी, चंडी देवी, नीलकंठ, कैंचीधाम व पूर्णागिरि मंदिर में विशेषज्ञों के माध्यम से भीड़ प्रबंधन का सर्वे कराया जाएगा।

विशेषज्ञों की टीम मंदिर क्षेत्र का विश्लेषण कर भीड़ प्रबंधन, निकासी योजना और बॉटल नेक एरिया के लिए सिविल इंजीनियरिंग और तकनीकी पहलुओं का परीक्षण करने के बाद कार्ययोजना व एसओपी तैयार करेगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, धीराज सिंह गर्ब्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed