फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Youth Done Wife murder and Attempt to kill his mother in rudrapur

Rudrapur: युवक ने पहले गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर मां को किया मारने का प्रयास

Wed, 26 Oct 2022 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 08:21 PM IST
सार

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा व आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा वोहरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। विवाह को चार माह का समय होने के कारण मजिस्ट्रेट की देख रेख में पंचनामा भरा गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Youth Done Wife murder and Attempt to kill his mother in rudrapur
हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिडकुल कर्मी ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। उसके सिर पर गुस्सा ऐसा सवार था कि उसने मां की भी जान लेने की कोशिश की। शोर होने पर पड़ोसियों किसी तरह मां को बचाया। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।   

विज्ञापन


Tehri News: मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी निवासी राकेश की शादी दो जून को नारायण कॉलोनी निवासी मीरा (23) से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। इस कारण मीरा का अधिकतर समय मायके में ही बीता। दीपावली के दिन ही राकेश अपनी मां सुदामा देवी और पिता राजेंद्र प्रसाद के साथ ससुराल गया और समझौता होने के बाद मीरा को घर लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह राकेश ने पहले मीरा की उसकी साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसकी मां सुदामा देवी छत पर किरायेदारों के साथ थी। इसके बाद आवेश में आए राकेश अपनी मां सुदामा देवी को बुलाकर लाया और उनका भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की। उनकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुदामा देवी को बचाने का प्रयास किया। इस पर राकेश ने उन पर भी हमला कर दिया। 

लोगों ने किसी तरह राकेश को काबू कर उसे बांध दिया। घायल सुदामा देवी और मीरा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी राकेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

सोने की चेन, बाइक और 50 हजार मांगे जाने का आरोप

मीरा के भाई लखनपुर जिला बरेली व हाल में नारायण कॉलोनी निवासी भगवानदास की ओर से ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेत हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भगवानदास ने तहरीर में कहा कि मीरा की शादी के बाद से ही उसका पति राकेश, सास, ससुर, जेठ व जेठानी सोने की चेन, बाइक और 50 हजार नकद की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कई बार राकेश मीरा के साथ मारपीट कर चुका था। इन्हीं सब कारणों के चलते शादी के बाद से ही मायके में रहने लगी थी। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राकेश पुलिस हिरासत में है और बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


शादी करने के लिए राजी नहीं था राकेश 

मीरा के परिजनों के अनुसार शादी के पहले से राकेश अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद राकेश की मां व पिता थोड़ी दूरी पर किराये के घर में रहने लगे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि राकेश शादी करने के लिए तैयार नहीं था। शादी के बाद भी राकेश पत्नी के साथ न रहकर अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। चर्चा है कि वह अपनी कमाई का सारा पैसा भाई के घर में ही देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed