फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News: Bear attack on two Nepali labourers early morning

Tehri News: मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Oct 2022 11:44 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 11:44 AM IST
सार

घटना सुबह करीब छह बजे की है। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों डरे हुए हैं।

विज्ञापन
Tehri News: Bear attack on two Nepali labourers early morning
अस्पताल में भर्ती भालू के हमले में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी के घनसाली में बालगंगा क्षेत्र के बूढ़ाकेदार विशन गांव में सुबह मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्या केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 
घटना सुबह करीब छह बजे की है। नेपाली मजदूर प्रकाश बोरा पुत्र दिलबहादुर, दुर्गा मगर पुत्र हरिराम मगर गांव से बोल्या मंदिर के लिए जरूरी सामान पहुंचा रहे थे। इसी दौरान डोल चौकी के पास घात लगाए बैठे भालू ने मजदूरों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों मजदूरों के चिल्लाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


Nanakmatta: रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार, वैन ने मारी बाइक को टक्कर, दंपती और बच्चे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर राजकुमार शराफ, गौरी शंकर, दीपक, लक्ष्मण की टीम ने घायलों का उपचार किया। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों डरे हुए हैं।

उन्होने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की हैं। वन रेंज अधिकारी प्रदीप चैहान ने बताया कि भालू के हमले की सूचना मिली हैं। मौके पर टीम को भेजा गया है। वन कर्मियों की टीम वहां गश्त करेगी। जरूरत पड़ने पर भालू पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed