फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Union Bank Cashier of arrested on charges of scam in tehri

Tehri: घोटाले के आरोप में यूनियन बैंक का कैशियर गिरफ्तार, सट्टे में लगाता था ग्राहकों की गाढ़ी कमाई

Mon, 05 Dec 2022 05:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Dec 2022 05:43 PM IST
सार

चार सितंबर को मदननेगी के यूनियन बैंक मैनेजर अविनाश कुमार ने नई टिहरी कोतवाली को दी तहरीर में बताया था कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल ने बैंक ग्राहकों की जमा पूंजी का करीब पौने पांच करोड़ का घोटाला किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Union Bank Cashier of arrested on charges of scam in tehri
कैशियर गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नई टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी में स्थित यूनियन बैंक में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक में जमा ग्राहकों की गाढ़ी कमाई को हेराफेरी में संलप्ति बैंक कर्मियों की मदद से सट्टे में लगाता था। आरोपी के खाते में 85 लाख का लेनदेन भी पकड़ा है। साथ ही उसके कब्जे से लैपटॉप और आई फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां:  इसी महीने होनी है बड़ी बेटी की शादी, घर से जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई
विज्ञापन


सोमवार को एएसपी विजेंद्र डोभाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चार सितंबर को मदननेगी के यूनियन बैंक मैनेजर अविनाश कुमार ने नई टिहरी कोतवाली को दी तहरीर में बताया था कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल ने बैंक ग्राहकों की जमा पूंजी का करीब पौने पांच करोड़ का घोटाला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी मदन सिंह पंवार के बयानों के आधार पर पता लगाया कि यह पैसा सट्टा बाजार में लगाकर आरोपी लाभ कमा रहे थे। उसके बाद सौरभ सुखीजा निवासी सीवन गेट थाना किसटी कैंथल हरियाणा को एक्टिव सर्विलांस की मदद और मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम को पंचकूला हरियाणा से सट्टेबाजी के लिए प्रयुक्त लैपटॉप और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खाते में 85 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन भी हुआ है।

एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा चंडीगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश में भी सट्टे के अपराध में केस दर्ज हुए थे जिसमें वह जेल भी जा चुका है। इस मौके पर कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई राजेंद्र कुमार, एसआई नंद किशोर ग्वाड़ी, अरविंद कुमार, आशीष नेगी और सचिन कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed