{"_id":"638db92c8f9b6f7d0254268e","slug":"mother-absconded-with-lover-with-cash-and-jewelry-mangalore-uttarakhand-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां: इसी महीने होनी है बड़ी बेटी की शादी, घर से जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां: इसी महीने होनी है बड़ी बेटी की शादी, घर से जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई
Mon, 05 Dec 2022 03:10 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 05 Dec 2022 03:10 PM IST
सार
चार बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। जिनमें से एक बेटी की इसी महीने 14 दिसंबर को शादी होनी है। बेटी की शादी के लिए बनाए गए जेवर भी महिला अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और एक लाख रुपये लेकर चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। 10 दिन बाद उसकी बेटी की शादी होनी थी। महिला के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। महिला की बड़ी बेटी की शादी 14 दिसंबर को होनी है। लड़की की शादी के लिए घर में सोने, चांदी के जेवर और एक लाख रुपये रखे हुए थे। घर में रखे रुपये और जेवर लेकर महिला शनिवार रात प्रेमी के साथ फरार हो गई। रातभर महिला के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Murder In Uttarakhand: पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाया, रामनगर में सनसनी
विज्ञापन
महिला के नहीं मिलने के बाद रविवार को पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।