{"_id":"656f457f23fe433de90abc34","slug":"uttarakhand-crime-news-masked-miscreants-entered-in-shop-and-shot-the-jewellers-in-khatima-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खटीमा में दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने सराफ को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खटीमा में दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने सराफ को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
Tue, 05 Dec 2023 10:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:28 PM IST
सार
Uttarakhand Crime News: सराफ दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सराफ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
Devprayag: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पास दर्दनाक हादसा, छह घंटे ट्राले के नीचे दबा रहा चालक, मौत
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी वीर सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।