फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Badrinath highway driver buried under trolley for six hours death Devprayag Uttarakhand

Devprayag: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पास दर्दनाक हादसा, छह घंटे ट्राले के नीचे दबा रहा चालक, मौत

Tue, 05 Dec 2023 12:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पास दर्दनाक हादसा हो गया। छह घंटे चालक ट्राले के नीचे दबा रहा। घंटों इंतजार के बाद मशीन और क्रेन पहुंची, लेकिन चालक को निकालने में कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh-Badrinath highway driver buried under trolley for six hours death Devprayag Uttarakhand
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट हुई दुर्घटना में ट्राले के नीचे दबे चालक की मौत हो गई। चालक करीब छह घंटे तक ट्राले के नीचे दबा रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन बेस अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

रविवार देर शाम गौचर से ऋषिकेश जा रहा ट्राला देवप्रयाग से सात किमी आगे पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई में पलट गया। जिसमें चालक दीपचंद निवासी आंबेडकर नगर यूपी ट्राले के नीचे दब गया।

विज्ञापन


कई घंटे इंतजार के बाद मशीन और क्रेन पहुंची
सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए रेलवे की निर्माण कंपनी से हाइड्रा मशीन व क्रेन मंगवाई गई। कई घंटे इंतजार के बाद तो मशीन और क्रेन पहुंची, लेकिन इनसे भी दीपचंद को नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट बैठक के बाद पूरा दिन धर्मनगरी में रहे सीएम, गंगा आरती की, हरिद्वार को दी ये बड़ी सौगात

इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिट्टी खोदकर चालक का आधा शरीर ही बाहर निकाला जा सका। बाद में कटर से ट्राले के हिस्से को काटकर चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध मैठाणी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को बेस अस्पताल श्रीनगर मे भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बेस अस्पताल के एमएस डाॅ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया जब दीपचंद को अस्पताल लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed