{"_id":"6162cfc08ebc3e05f132c2db","slug":"uttarakhand-crime-new-nepali-citizen-husband-murdered-his-wife-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: कहासुनी के बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: कहासुनी के बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
Sun, 10 Oct 2021 05:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:12 PM IST
सार
राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसमे हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हत्यार से वार कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार ने बताया कि नेपाली मूल का हरीश रावल अपनी पत्नी दिलमाला उम्र 45 वर्ष और पांच वर्षीय बेटी के साथ रौन गांव के किसांई तोक में दिनेश प्रसाद के बागीचे में गत पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
रुड़की: गोल भट्टा में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी नशा करते थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दिनेश प्रसाद ने मोबाइल से दी। बताया कि मृतक दिलमाला का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु नौगांव भेज दिया है। आरोपी हरीश रावल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।