फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cricketer in IPL

आईपीएल में धमाल करेंगे उत्तराखंड के लाल

Fri, 14 Feb 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Feb 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cricketer in IPL

आईपीएल-7 का जादू फिर छाने के लिए तैयार है। इसमें उत्तराखंड के लाल धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ

नैनीताल में जन्मे मनीष पांडे की बोली पौने दो करोड़ रुपए लगी है, जबकि अंडर-19 कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप जीत धाक जमाने वाले उन्मुक्त चंद के साथ 65 लाख का कांट्रेक्ट किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्मुक्त ने बेस प्राइस से सीधे 55 लाख रुपए की छलांग लगाई है। उत्तराखंड के पवन नेगी और पवन सुयाल दोनों को 10-10 लाख का बेस प्राइस हासिल हुआ है।

इन टीमों में हुआ चयन

uttarakhand cricketer in IPL

खिलाड़ी - टीम               
मनीष पांडे - कोलकाता नाइडराइडर्स
उन्मुक्त चंद - राजस्थान रायल्स

पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर

पवन नेगी - चेन्नई सुपर किंग्स
पवन सुयाल - मुंबई--इंडियन

टीम के लिए जान लगाएंगे
बागेश्वर के रहने वाले मनीष पांडे ने 2008 में कर्नाटक के लिए रणजी से शुरुआत की। इससे पहले वह आईपीएल के आरंभिक संस्करण और आईपीएल-2 में रायल चैलेंजर्स के लिए खेल चुके हैं।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

आईपीएल के 4, 5 और 6 संस्करण में उन्होंने पुणे वारियर्स के लिए बल्लेबाजी की। शुरुआती संस्करण में इस दाएं हत्था बल्लेबाज ने सबसे तेज शतक लगाकर नाम कमाया था।

कप्तान के रूप में जमा चुके धाक

uttarakhand cricketer in IPL

पिथौरागढ़ के खरकूबल्या गांव के रहने वाले उन्मुक्त चंद ने आईपीएल-4, 5 और 6 में। उन्होंने एयर इंडिया के लिए भी खेला है।

पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान के रूप में धाक जमा चुके और अब माडलिंग की दुनिया में भी नाम कर रहे उन्मुक्त ने 2010 में गुजरात के खिलाफ खेल दिल्ली की रणजी टीम के लिए शुरुआत की। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दिल्ली डेयर डेविल्स में दिखा चुके हैं जलवा

uttarakhand cricketer in IPL

पौड़ी के वीरोंखाल ब्लाक के रहने वाले पवन नेगी आईपीएल-5, 6 में दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेल चुके हैं।

पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी

धीमी गति के बाएं हाथ के इस स्पिनर को अब आईपीएल-7 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपना हिस्सा बनाया है। पवन इस बार अलग तकनीक पर काम कर आईपीएल में धमाल करना चाहते हैं।

कुमाऊंनी लड़ाके आगे

uttarakhand cricketer in IPL

मुंबई इंडियन से आईपीएल-5 और 6 खेल चुके पवन सुयाल पर उनकी टीम ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

बीते संस्करण में एक विकेट लेने के बाद सुयाल को पांव में चोट आ गई थी, जिस वजह से उन्हें बीच से हटना पड़ा था। सुयाल ने नए कांट्रेक्ट के बाद टीम के लिए जान लड़ा देने की बात कही।

पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर

आईपीएल की बात करें तो इसमें कुमाऊंनी लड़ाके आगे रहे हैं। मनीष पांडे, उन्मुक्त चंद और पवन नेगी तीनों का संबंध कुमाऊं से है। गढ़वाल से पवन सुयाल अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed