फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cricket team selection formula

उत्तराखंड: आज तय होगा अलग-अलग आयु वर्गों की क्रिकेट टीमों के चयन का फार्मूला 

Tue, 21 Aug 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Aug 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cricket team selection formula
BCCI

राज्य की अलग-अलग आयु वर्गों की क्रिकेट टीमों के चयन का फार्मूला क्या रहेगा, यह आज तय होगा। प्रो. रत्नाकर सेठी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम राजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रो. रत्नाकर सेठी ने समिति में बतौर सदस्य शामिल चारों क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से ट्रायल के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने सभी एसोसिएशन को ट्रायल की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल की जानकारी और विस्तृत प्लानिंग के साथ मंगलवार सुबह बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रायल इस तरह होने चाहिए कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका मिले।
विज्ञापन


साथ ही ट्रायल में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि बलराज पासी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के हीरा सिंह बिष्ट व महिम वर्मा, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदीप सिंह व चंद्रकांत आर्य, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के संजय गुसाईं और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की सूची भी मांगी
प्रो. सेठी ने सभी एसोसिएशन से अपने-अपने आयु वर्ग के खिलाड़ियों की सूची तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खेल रहे सभी खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया जाना चाहिए। हाल-फिलहाल में हुई प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की यह सूची तैयार की जा सकती है। बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को सीनियर वर्ग, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन को महिला, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को अंडर-19, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को अंडर-16 टीम के लिए ट्रायल का जिम्मा मिला है।

बीसीसीआई के चयनकर्ता चुनेंगे टीम
सभी आयु वर्गों की टीमों का चयन बीसीसीआई के चयनकर्ता करेंगे। राज्य क्रिकेट संचालन समिति में शामिल एसोसिएशन को केवल ट्रायल के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे ट्रायल के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएंगे, जिसके एवज में बीसीसीआई उन्हें भुगतान करेगा।

रणजी ट्रॉफी टीम चुनने के लिए दून में होंगे ट्रायल 
उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम चुनने के लिए ट्रायल दून में ही होंगे। समय की कमी के चलते इस वर्ष राज्य के अन्य स्थानों पर ट्रायल होने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने के लिए दून आना पड़ सकता है। 

बीसीसीआई कैलेंडर के अनुसार रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी हो जाएगा। ऐसे में टीम का चयन करने के लिए राज्य के पास एक माह से भी कम समय रह गया है। पहली बार चुनी जा रही राज्य की टीम में पांच से छह पेशेवर खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, चर्चा के बाद कुछ खिलाड़ियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, जो उत्तराखंड के लिए खेल सकते हैं। वहीं, अन्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के जरिये किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों के बीच आपसी सामंजस्य बनाने और एक टीम के तौर पर उन्हें तैयार करने के लिए कुछ दिन का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। ऐसे में केवल एक स्थान पर ट्रायल कराने का फैसला हो सकता है। अलग अलग स्थानों पर ट्रायल में लगने वाले समय को बचाने के लिए यह निर्णय लिए जाने की संभावना है। 

  
कई स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद चुनी जाएगी टीम
टीम में शामिल अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन कई तरह की स्क्रीनिंग के बाद होगा। अलग अलग स्तरों पर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसमें सबसे पहले ट्रायल लेकर संभावित खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में रखा जाएगा। यहां प्रैक्टिस मैच, नेट प्रैक्टिस, तकनीक, टीम की जरूरत समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हीं 16 में से प्लेइंग इलेवन का चयन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed