{"_id":"644a9886d14d7a873e011f44","slug":"uttarakhand-corona-update-today-94-new-infected-found-and-one-died-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 94 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 94 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक
Thu, 27 Apr 2023 09:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:16 PM IST
सार
Uttarakhand Corona Cases Update Today: बीते 24 घंटे के भीतर 970 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 94 लोग संक्रमित मिले। वहीं, सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमण के लगभग 100 मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 94 लोग संक्रमित पाए गए जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 301 है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन एक हजार सैंपलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर 970 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 94 लोग संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में 54, नैनीताल में 18, पौड़ी में सात, हरिद्वार में चार, बागेश्वर, चमोली में तीन-तीन, चंपावत में दो, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
Kotdwar: जुई गांव में दिखे बाघ को वन विभाग की टीम ने किया ट्रैंकुलाइज, पिंजरे में डालकर काॅर्बेट ले गए वनकर्मी
विज्ञापन
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 108 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 301 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में है।
Trending Videos
प्रदेश में प्रतिदिन 15 हजार सैंपल जांच की क्षमता
कोविड जांच के लिए प्रदेश भर में 12 सरकारी पैथोलॉजी लैब है। जिनकी क्षमता प्रतिदिन 15 हजार सैंपल जांच करने की है। सरकार के निर्देश के बावजूद प्रदेश भर में औसतन एक हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। पर्वतीय जिलों में सैंपल जांच धीमी है।