फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update: No new infected active cases found from six days

Corona In Uttarakhand: तीन साल बाद कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, प्रदेश में अब एक भी एक्टिव केस नहीं

Fri, 24 Feb 2023 07:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Feb 2023 07:44 PM IST
सार

Uttarakhand Corona Update:  प्रदेश में 15 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: No new infected active cases  found from six days
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड महामारी के तीन साल बाद उत्तराखंड कोरोना मुक्त हुआ है। वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के सैंपलों की जांच हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ता गया। कोविड महामारी के इन तीन सालों में पहली बार राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हुई है।
विज्ञापन


अमर उजाला समर्पण और सम्मान समारोह: राज्यपाल ने उत्तराखंड के प्रख्यात चिकित्सकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसका नतीजा है कि प्रदेश में एक सप्ताह से कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला है। अब एक भी सक्रिय मामला नहीं है। वहीं अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना सैंपलों की जांच लगातार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड संक्रमण के मात्र 78 मामले सामने आए। विभागीय सक्रियता व लोगों की जागरूकता के चलते तीन साल बाद प्रदेश भर में सक्रिय मामले शून्य हुए हैं। प्रदेश में भले ही कोरोना के सक्रिय मामले नहीं हैं, इसके बावजूद कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन जरूरी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच जारी रहेगी।


अब तक प्रदेश में 4.49 लाख से अधिक संक्रमित मामले

15 मार्च 2020 से लेकर अब अब तक प्रदेश में कुल 4,49,472 संक्रमित मामले दर्ज किए गए। इसमें 4,31,693 संक्रमित ठीक हुए हैं। 7753 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 10.2 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है। इसमें 97.84 लाख सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed