फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update Mock drill will be held in hospitals on December 27 read more Update in hindi

Uttarakhand Corona Update: कोरोना की आहट...अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम

Sun, 25 Dec 2022 04:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 04:25 PM IST
सार

रोजाना औसतन दो से तीन संक्रमित मामले ही सामने आ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है, लेकिन चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एहतियात के तौर पर सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को परखा जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update Mock drill will be held in hospitals on December 27 read more Update in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के बाद प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम का दावा किया जा रहा है। अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को परखा जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत है। रोजाना औसतन दो से तीन संक्रमित मामले ही सामने आ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है, लेकिन चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को परखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड संक्रमण से बचाव के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है। अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। 
- डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य
 

राज्य के पास इंतजाम
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य में कुल 22428 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इसके अलावा 9743 ऑक्सीजन कॅन्सेनट्रेटर समेत 86 स्थानों पर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हैं। सरकारी अस्पतालों में 762 आईसीयू बेड, 8189 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 1032 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेशभर के गांवों में लगी चौपाल, सीएम धामी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

सरकारी लैबों की प्रतिदिन 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता
प्रदेश के चार राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और अल्मोड़ा समेत अन्य अस्पतालों में स्थापित 12 पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता है। इस समय प्रतिदिन औसतन 600 से 700 सैंपलों की जांच हो रही है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed