Uttarakhand Corona Update: 53 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 327 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
संक्रमण के मामले कम होने के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 327 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.76 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.96 प्रतिशत दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर सात जिलों में 53 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 327 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 341 सक्रिय मरीज थे।
Dengue Attack: रुड़की के शंकरपुरी में 35 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, बुखार से एक महिला की हो चुकी मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1739 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 53 मामलों में सर्वाधिक 29 मामले नैनीताल जिले के हैं। वहीं हरिद्वार, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक-एक, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.76 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.96 प्रतिशत दर्ज की गई।
20 दिन बाद भी नहीं मिली को-वैक्सीन
हरिद्वार जिले में को-वैक्सीन खत्म होने से 43863 किशोर को दूसरा टीका नहीं लग पाया है। 20 दिनों से टीकाकरण ठप है। जून 2021 से 14 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों के लिए को-वैक्सीन लगानी शुरू हुई थी। जिले में 60 से अधिक सेंटर हैं। ऋषिकुल जंबो वैक्नीसेनशन सेंटर, शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र और पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में सेंटर है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून से को-वैक्सीन की डिमांड भेजी है। लेकिन वैक्सीन नहीं मिली है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. नरेश चौधरी का कहना है सीएमओ स्तर से स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून को वैक्सीन की डिमांड भेजी है। को-वैक्सीन आते ही टीकाकरण कराया जाएगा।