फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue in Roorkee today : Dengue confirmed in 35 people in Shankarpuri

Dengue Attack: रुड़की के शंकरपुरी में 35 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, बुखार से एक महिला की हो चुकी मौत

Tue, 06 Sep 2022 08:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 08:56 PM IST
सार

शंकरपुरी गांव में करीब एक माह से डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। गांव के सौ से अधिक लोग संदिग्ध बुखार की चपेट में हैं। पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर करीब 25 लोगों के घरों में जांच की। इसमें बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित मिले थे।

विज्ञापन
Dengue in Roorkee today : Dengue confirmed in 35 people in Shankarpuri
डेंगू का मच्छर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के शंकरपुरी से चार दिन पहले लिए गए सौ सैंपलों में से 50 की रिपोर्ट में 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित मिलने ने गांव में दहशत का माहौल है। एक दिन पहले ही गांव में बुखार से एक महिला की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: 49 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 341 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन


शंकरपुरी गांव में करीब एक माह से डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। गांव के सौ से अधिक लोग संदिग्ध बुखार की चपेट में हैं। पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर करीब 25 लोगों के घरों में जांच की। इसमें बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित मिले थे।  तीन घरों से डेंगू का लार्वा मिला था। ऐसे में अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 100 लोगों के सैंपल लिए थे। इन सैंपलों की एलाइजा जांच करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को 50 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं एक दिन पहले ही गांव में एक महिला की बुखार से मौत हो गई थी। ऐसे में अब एक साथ इतने मरीज मिलने पर गांव में दहशत है। वहीं रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विभाग को अब इस बात की भी चिंता सताने लगी है कि अभी 50 में से 35 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। शेष 50 की रिपोर्ट में और अधिक लोग संक्रमित न मिले।

70 लोगों के फिर लिए गए सैंपल

मंगलवार को टीम ने आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा गांव में लोगों को दवाएं वितरित की गईं। साथ ही नगर निगम की टीम के साथ मिलकर नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और घरों में फॉगिंग भी करवाई। 70 लोगों के सैंपल भी लिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव में टीम को भेज दिया गया है। दवाओं का छिड़काव भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed