{"_id":"6317661d09f37f2c657c8576","slug":"uttarakhand-corona-update-6-september-49-new-infected-patient-found-and-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 49 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 341 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 49 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 341 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Tue, 06 Sep 2022 08:55 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Sep 2022 08:55 PM IST
सार
मंगलवार को चंपावत, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मंगलवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटने लगी है। फिलहाल प्रदेश में कोविड के 341 सक्रिय मरीज हैं। जबकि सोमवार को प्रदेश में 386 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
Covid Vaccination In Haridwar: एसडीएम ने मारा छापा, कोविड टीके के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले दो सेंटर सील
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नए मामलों में नैनीताल में 20, देहरादून में 12, अल्मोड़ा और पौड़ी में दो-दो, चमोली व पिथौरागढ़ में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में चार मामले शामिल हैं। इसके अलावा बागेश्वर, हरिद्वार और टिहरी में एक-एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Dengue Attack: रुड़की के शंकरपुरी में 35 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, बुखार से एक महिला की हो चुकी मौत
चंपावत, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मंगलवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। दूसरी ओर, प्रदेश में 14 हजार 632 को कोरोना वैक्सीन दी गई।