{"_id":"642af5926dcd88fb0a0597c3","slug":"uttarakhand-corona-update-30-people-found-infected-in-24-hours-dehradun-has-maximum-number-of-patients-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में 30 लोग मिले संक्रमित, देहरादून में सबसे ज्यादा मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में 30 लोग मिले संक्रमित, देहरादून में सबसे ज्यादा मरीज आए सामने
Mon, 03 Apr 2023 09:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:22 PM IST
सार
Uttarakhand Corona Update: सोमवार को लगभग 550 सैंपलों की जांच की गई है। जबकि 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 26 मामले शामिल हैं। तीन महीनों के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: अस्पतालों में कोविड और टीबी जांच के लिए लगेंगी 40 ट्रूनेट मशीनें, एक घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लगभग 550 सैंपलों की जांच की गई है। जबकि 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून जिले में 26, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
एक जनवरी 2023 से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 314 हो गई है। तीन महीने में एक दिन में सबसे अधिक मामले मिले हैं। हालांकि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। जो होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं।