फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 40 TrueNat machines will be installed in hospitals for Covid and TB test

Uttarakhand: अस्पतालों में कोविड और टीबी जांच के लिए लगेंगी 40 ट्रूनेट मशीनें, एक घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट

Mon, 03 Apr 2023 08:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 2024 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांचें बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand: 40 TrueNat machines will be installed in hospitals for Covid and TB test
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में टीबी और कोविड जांच के लिए जल्द ही अस्पतालों में 40 ट्रूनेट मशीनें स्थापित की जाएंगी। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य विभाग को ये मशीनें उपलब्ध हो रही हैं। छह अप्रैल को सभी जिलों को ट्रनेट मशीनें दी जाएंगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 2024 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांचें बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ट्रूनेट मशीनें स्थापित की जा रही है। कई कंपनियों की ओर से सीएसआर फंड के तहत स्वास्थ्य विभाग को मशीनें दी जाएंगी।
विज्ञापन


Haridwar: खुद को CBI का डीसीपी बताकर झाड़ता था रौब, करता था उगाही, राजमिस्त्री के ये कारनामे कर देंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया, टीबी और कोविड जांच के लिए सभी जिलों को ट्रूनेट मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे प्रदेश में टीबी और कोविड की जांच में तेजी आएगी। इस मशीनें से 45 मिनट से एक घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।

ट्रूनेट मशीन से कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी। ट्रूनेट एक पोर्टेबल मशीन हैं, जिसमें विशेष प्रकार की चिप लगी है। इस मशीन में गले और नाक के स्वाब के सैंपल की जांच की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed