{"_id":"6312086e97930f660157af7e","slug":"uttarakhand-corona-update-2-september-62-new-patients-found-and-one-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 62 नए संक्रमित मिले, महज 20 प्रतिशत ने लगवाई कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 62 नए संक्रमित मिले, महज 20 प्रतिशत ने लगवाई कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज
Fri, 02 Sep 2022 10:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:46 PM IST
सार
प्रदेश में संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 418 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही संक्रमितों की रिकवरी दर 95.68 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 3.07 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 10 जिलों में 62 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 92 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 418 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Lumpy Virus: प्रदेश में छह हजार से अधिक पशु लंपी बीमारी से ग्रसित, 119 पशुओं की हो चुकी मौत
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1960 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 62 मामलों में सर्वाधिक 23 मामले देहरादून जिले के हैं। नैनीताल में 20, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमिसंह नगर में चार-चार, चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक, हरिद्वार और टिहरी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
वहीं, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.68 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 3.07 प्रतिशत दर्ज की गई।
संक्रमण की स्थिति सामान्य होने से धीमी हुई टीकाकरण की रफ्तार
सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद उत्तराखंड में 20 प्रतिशत लोगों ने कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने से अब टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोग बूस्टर डोज लगवाने के प्रति लापरवाह दिख रहे हैं।कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। प्रदेश में लगातार संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जा रही है। बावजूद इसके वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग बूस्टर डोज के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की कुल आबादी लगभग सवा करोड़ है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु के 89.35 लाख से अधिक को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष एक पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया, जबकि 95 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दोनों डोज लगाने वाले 20 प्रतिशत को ही बूस्टर डोज लग पाई है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, जिससे संक्रमण से सुरक्षा कवच के लिए बूस्टर डोज जरूरी है। सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगाएं।
जिलेवार अब तक कोविड वैक्सीन की स्थिति
जिला दूसरी डोज बूस्टर डोज(आंकड़े प्रतिशत में)अल्मोड़ा 91.8 20.0
बागेश्वर 92.8 25.9
चमोली 99.0 28.6
चंपावत 94.6 20.3
देहरादून 92.9 22.8
हरिद्वार 93.4 19.4
नैनीताल 95.5 20.9
पौड़ी 95.6 24.2
पिथौरागढ़ 96.2 16.4
रुद्रप्रयाग 91.6 25.0
टिहरी 93.0 28.0
यूएस नगर 101.3 13.6
उत्तरकाशी 95.4 31.5
कुल- 95.2 20.8