{"_id":"6321d28173c33339ea52312b","slug":"uttarakhand-corona-update-14-september-59-new-infected-patient-found-and-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 59 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 193 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 59 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 193 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Wed, 14 Sep 2022 06:41 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:41 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 193 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 से बढ़कर 3.30 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के नौ जिलों में 59 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को प्रदेश में दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि 61 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 193 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 201 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
Tomato Flu: उत्तराखंड में बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें कैसे करें बचाव
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1730 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 59 मामलों में सबसे ज्यादा 27 मामले नैनीताल में आए हैं। वहीं, देहरादून में 13, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर और टिहरी में एक-एक, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो व रुद्रप्रयाग में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
संक्रमण दर बढ़ी
चमोली, चंपावत, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और एम्स ऋषिकेश में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 से बढ़कर 3.30 दर्ज की गई है।