फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Convener of JP Nadda State Visit program declared

उत्तराखंड: जेपी नड्डा के प्रवास कार्यक्रम के संयोजक घोषित, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के हाथों में होगी कमान

Wed, 02 Dec 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Dec 2020 12:26 AM IST
सार

  • एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
Uttarakhand: Convener of JP Nadda State Visit program declared
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के संयोजक घोषित कर दिए हैं। पूरे कार्यक्रमों की कमान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के हाथों में होगी। वरिष्ठ नेता व दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को प्रवास कार्यक्रम का स्वागत प्रमुख बनाया गया है। भगत के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर सभी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भव्य स्वागत होगा। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता श्रृंखला बनाएंगे।

विज्ञापन


भगत ने कहा कि नड्डा का उत्तराखंड प्रवास चार दिसंबर से सात दिसंबर तक रहेगा। चार दिसंबर को नड्डा का जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत होगा। इस कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार होंगे। नड्डा हरिद्वार संतों से भेंट करेंगे। पांच दिसंबर को मंत्रियों के साथ बैठक के संयोजक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक होंगे। दायित्वधारियों, जिला पंचायतों के अध्यक्षों व जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ बैठक का संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को बनाया गया है।
विज्ञापन


नड्डा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ बैठक करेंगे। कोर कमेटी की बैठक के संयोजक राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत बनाए गए हैं।  छह दिसंबर को नड्डा का संघ परिवार के साथ जलपान का कार्यक्रम और बैठक है। कार्यालय व विभागों की समीक्षा बैठक के संयोजक राजेंद्र भंडारी होंगे जबकि प्रदेश पदाधिकारी, संगठन मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्षों के साथ बठक  का संयोजन  कुलदीप कुमार और बलजीत सिंह सोनी करेंगे। बूथ अध्यक्षों पर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक का संयोजक राजेंद्र भंडारी व पारितोष बंगवाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिसंबर को हिसाब-किताब, आजीवन सहयोग निधि एवं कोष पद्धति की बैठक होगी। इसके संयोजक पुनीत मित्तल और आशीष गुप्ता होंगे। बूथ समिति की बैठक के संयोजक आदित्य चौहान व सीता राम भट्ट को बनाया गया है। प्रेस वार्ता के संयोजक डॉ. देवेंद्र भसीन, मंडल बैठक के संयोजक खजानदास व सोशल मीडिया वालंटियर बैठक के संयोजक मयंक गुप्ता व शेखर वर्मा बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed