फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress will protest against 600 crore rice scam

600 करोड़ के घोटाले को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी, चलाया जाएगा जेल भरो आंदोलन

Fri, 06 Oct 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Oct 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress will protest against 600 crore rice scam

चावल घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के निशाने पर आने के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जवाबी हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह बदले की भावना से काम कर रही है।

विज्ञापन


धारचूला में कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा गया। प्रदेश भर में अराजकता का माहौल है। हर जगह कांग्रेस के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी ने सरकार को छह महीने की मोहलत दी थी। अब कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे और भाजपा सरकार की जनविरोधी और कांग्रेस विरोधी मुहिम के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सरकार में चावल घोटाले के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों जगह सरकार उनकी है। वो चाहें तो सीबीआई से जांच करा लें।

केवल दो साल की ही क्यों पिछले 10 साल के खाद्यान खरीद की जांच कराई जाए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि घबराएगा वो जिसने गलत किया होगा। अपने कार्यकाल में घोटाला पकड़ने में वह क्यों फेल रहे, इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह फेल नहीं हुए, ये निचले स्तर का मामला है।

जांच का विषय यह भी है कि धान खरीद में कृषि विभाग भी शामिल है। ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के साथ पांच प्रतिशत वैट वसूलने की भी व्यवस्था थी। जांच में ये तथ्य भी शामिल होने चाहिए।

uttarakhand congress will protest against 600 crore rice scam

एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश उन पर काबू पाने की है तो वह पूरी तरह से गलत दिशा में जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि उन्हें नेताओं के नाम मालूम हैं तो उनका खुलासा करें और उन पर एफआईआर दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। वह स्वयं त्यूनी महाविद्यालय में छात्रों के चल रहे धरने में बैठने जा रहे हैं, जहां सरकार एक प्रचार्य की तैनाती तक नहीं कर पाई। उन्होंने सरकार से तत्काल लोकायुक्त बनाने और एनएच-74 और छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, आरपी रतूड़ी, मनीष नागपाल, गरिमा दसौनी समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे।

मुझे रानीखेत के विधायक ने बताया कि वहां कांग्रेस नेता की पत्नी रचना रावत जो ब्लाक प्रमुख हैं, पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया। जब उन्होंने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया तो उसके पति के बार का लाइसेंस निरस्त करा दिया गया। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष

काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें पूरी तरह से विफल हैं। अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए वे अब बदले की सियासत पर उतर आई हैं। वक्त आ गया है कि कांग्रेसी सड़कों पर उतरें और भाजपा सरकारों को मुंह तोड़ जवाब दें।
- संजय कपूर, प्रदेश सह प्रभारी, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed