फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress try for win.

उत्तराखंड कांग्रेस में रचा जा रहा जीत का चक्रव्यूह

Sun, 15 Nov 2015 01:31 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Nov 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress try for win.

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी में इन दिनों चक्रव्यूह की रचना की जा रही है। विधायकी का टिकट चाहने वाले ब्लॉक, वार्ड और बूथ अध्यक्षों पर चहेतों को फिट करने में लग गए हैं।

विज्ञापन


उनकी कोशिश है कि यदि इन पदों पर उनकी पसंद का आदमी बैठ गया तो विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी से टिकट मिलने से लेकर चुनाव में जीत हासिल करने तक में आसानी होगी। यही वजह है कि दिग्गज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्षों तक की सिफारिशें लगा रहे हैं।
विज्ञापन


साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट के लिए ब्लॉक, वार्ड और बूथ अध्यक्षों की भूमिका को देखते हुए इन दिनों इन पदों पर चहेतों को फिट कर चुनावी महा संग्राम के लिए चक्रव्यूह रच रहे है। दरअसल, जिस क्षेत्र में जिस दावेदार के जितने अधिक चहेते फिट होंगे चुनाव में उनकी दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि विधायकी की चाह रखने वाले अपने वफादार को किसी भी कीमत पर इन पदों पर आसीन कराने की जुगत में लगे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की सिफारिश इसलिए भी ली जा रही है, ताकि कोई विधायक बूथ और वार्ड अध्यक्षों की फाइनल सूची जारी होने पर विरोध ना कर सके।

टिकट के लिए प्रक्रिया
विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट के लिए वार्ड और बूथ अध्यक्षों के पैनल से नाम महानगर अध्यक्ष को भेजा जाता है। महानगर अध्यक्ष पैनल में आए दावेदारों के नामों को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भेजते हैं। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाता है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इन नामों को फाइनल करती हैं।

यहां बनाए जा रहे वार्ड और बूथ अध्यक्ष
विधान सभा क्षेत्र मसूरी, कैंट, धर्मपुर, राजपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों वार्ड और बूथ अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं।

यह अपनाई जा रही प्रक्रिया
क्षेत्रीय पार्षद, विधायक या फिर अन्य किसी पार्टी पदाधिकारी के माध्यम से नामों को वार्ड और बूथ अध्यक्ष के लिए भेजा जा रहा है।

कहा कितने हैं वार्ड और बूथ

कैंट विधान सभा क्षेत्र में 129 बूथ और 17 वार्ड अध्यक्ष बनने हैं। मसूरी में करीब 85 बूथ और 14 वार्ड, रायपुर में 85 बूथ और आठ वार्ड, धर्मपुर में 130 बूथ और 11 वार्ड, राजपुर में 130 बूथ और 14 वार्ड अध्यक्ष बनाए जाने हैं।


कुछ विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड और बूथ अध्यक्षों की सूची फाइनल हो चुकी है, इसे शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। इन पदों के लिए विधायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पार्षद सभी अपनी संस्तुति भेज रहे हैं।
- पृथ्वीराज चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed