फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress State in charge Selja arrives in Dehradun ahead of KC Venugopal visit

UK Congress: कल दून दौरे पर आएंगे केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सैलजा पहुंचीं, गोदियाल ने दिया फीडबैक

Wed, 08 Jul 2026 11:22 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 08 Jul 2026 11:22 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कुमारी सैलजा को पहले चरण में पर्वतीय क्षेत्रों के विधानसभा सीट में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम का फीडबैक भी दिया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress State in charge Selja arrives in Dehradun ahead of KC Venugopal visit
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के दो दिवसीय दौरे को लेकर उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को देहरादून पहुंच गईं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने उन्हें पहले चरण में पर्वतीय क्षेत्रों के विधानसभा सीट में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम का फीडबैक भी दिया।

विज्ञापन


बदरीनाथ दान चोरी: प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा; आरोपी ने चढ़ावे की थाली से उठाई थी रकम, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


कल चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे वेणुगोपाल
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार उत्तराखंड आ रहे राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल के दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौ व दस जुलाई तक राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठक करेंगे। इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय महासचिव के दौरे से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed