फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress protest against Minister premchand aggarwal over dispute and fight with youth

Uttarakhand: वित्त मंत्री की सड़क पर झड़प को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया, प्रदेशभर में प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Wed, 03 May 2023 12:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 May 2023 12:24 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress protest against Minister premchand aggarwal over dispute and fight with youth
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बीच सड़क पर युवक के साथ हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। पार्टी ने इसे सीधे आम आदमी पर सत्ता का हमला बताया है। वहीं, बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और धामी सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कतरे हुए पुतला फूंका। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए माहरा ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह के कृत्य किसी भी सूरत में शोभा नहीं देते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


माहरा ने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कोई सड़क छाप या ऐरा गेरा व्यक्ति नहीं हैं, वह विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर रह चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शहरी विकास व वित्त मंत्री हैं। ऐसे में उनसे समाज के एक जिम्मेदार सुलझे हुए और परिपक्व बर्ताव की अपेक्षा की जाती है।

प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग

करन माहरा ने अंदेशा जताया कि हर बार की तरह इस बार भी भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर देगा, क्योंकि भाजपाइयों का सौ खून माफ है। इधर, पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जिन के कंधों पर राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जब वही आम जनता के साथ मारपीट कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो प्रदेश में कैसे कानून का राज रहेगा। वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी इस मामले में प्रेमचंद अग्रवाल की निंदा की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed