फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress mla against pdf.

पीडीएफ के खिलाफ कांग्रेस के अंदर खुला मोर्चा

Sun, 11 Jan 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Jan 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress mla against pdf.

कांग्रेस के 15 विधायकों ने फिर सरकार के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई है। पीडीएफ विधायक के आरचण से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र की प्रति शनिवार को प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी तक पहुंचाई गई। हालांकि इस संबंध में कोई भी विधायक बोलने को तैयार नहीं है। पत्र में बहुगुणा समर्थकों के अलावा कुछ अन्य विधायकों के भी हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन


मीडिया के हाथ लगी पत्र की प्रति में पीडीएफ के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के खिलाफ मीडिया में आए स्टिंग ऑपरेशन की चर्चा की गई है। इस स्टिंग में अंसारी को रिश्वत लेते दिखाया गया था और इस प्रकरण की जांच विधानसभा की कमेटी कर रही है।
विज्ञापन


पत्र में इसी का हवाला देते हुए लिखा है कि इससे कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है, इसकी रक्षा करें। पत्र में जिन विधायकों के नाम से हस्ताक्षर हैं, उनमें बहुगुणा समर्थकों के अलावा कुछ नए नाम भी हैं। बताते हैं कि हीरा सिंह बिष्ट ने यह पत्र अंबिका सोनी तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबिका सोनी ने हरीश के पाले में डाली गेंद

uttarakhand congress mla against pdf.

वहीं हीरा सिंह का कहना है कि वो पीडीएफ के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पीडीएफ पर मंथन तो करना ही पड़ेगा। पत्र में जिन विधायकों के नाम से हस्ताक्षर हैं, वे न तो यह कह रहे हैं कि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं और न ही खुलकर कुछ बोलने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री खेमे की मानी जाने वालीं कुमाऊं की एक विधायक कहती हैं कि उन्हें कुछ याद ही नहीं आ रहा है।

इन विधायकों के हैं नाम
हीरा सिंह बिष्ट, सुबोध उनियाल, मदन बिष्ट, विजय पाल सजवाण, अनुसूया प्रसाद मैखुरी, प्रणव सिंह चैंपियन, सुंदर लाल मंद्रवाल, उमेश शर्मा, रेखा आर्य, शैलेंद्र मोहन सिंघल, जीतराम, विक्रम नेगी, सरिता आर्य, नवप्रभात और राजकुमार।

विचार विमर्श करेंगे, बुनियादी उसूल होते हैं क्या चुनौती है और परिस्थितियां क्या हैं। पीडीएफ ने सुख दुख में साथ दिया है। ये दायित्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का है कि आपस में तय करें और स्थिर सरकार चले।
-अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed