{"_id":"661fef68410a23d2120b3ba4","slug":"uttarakhand-congress-leader-harak-singh-daughter-in-law-anukriti-gusain-supported-pm-modi-policies-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरक सिंह की पुत्रवधु अनुकृति ने किया पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरक सिंह की पुत्रवधु अनुकृति ने किया पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन, जानिए क्या कहा
Wed, 17 Apr 2024 09:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:22 PM IST
सार
अनुकृति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रामनवमी पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए पीएम मोदी की नीतियों व संकल्पों का समर्थन किया।
विज्ञापन
अनुकृति गुसाईं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू और पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है। अनुकृति कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुईं हैं।
विज्ञापन
बुधवार को अनुकृति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रामनवमी पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए पीएम मोदी की नीतियों व संकल्पों का समर्थन किया। कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा।
विज्ञापन
Election 2024: उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर, पोलिंग पार्टियां रवाना, प्रदेशभर में शराबबंदी भी लागू
विज्ञापन
ये सपना मोदीजी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। 500 साल के बाद रामनवमी पर प्रभु श्रीराम का जन्मदिन टेंट में नहीं, बल्कि मंदिर में मनाया जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की सोच और संकल्प से ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता लागू कर पूरे देश में मिसाल कायम की है।