फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Election campaign will stop today international borders will be sealed

Election 2024: उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर, पोलिंग पार्टियां रवाना, प्रदेशभर में शराबबंदी भी लागू

Wed, 17 Apr 2024 08:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 11,008 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। 55 हजार से ज्यादा कर्मचारी पोलिंग पार्टियों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Election campaign will stop  today international borders will be sealed
आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर बुधवार की शाम पांच बजे थम गया। इसके साथ ही प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उधर, बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, कुल 11,729 पोलिंग पार्टियां मतदान में लगेंगी। उन्होंने बताया, 15 हजार पार्टियां तैयार की गईं थीं। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल हैं। बताया, पहले दिन 12 पोलिंग पार्टियां भेजी गई थीं। बुधवार को 703 और रवाना कर दी गईं। इनमें पौड़ी गढ़वाल की 181, अल्मोड़ा की 136 और देहरादून की 122 पोलिंग पार्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन


मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 11,008 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। 55 हजार से ज्यादा कर्मचारी पोलिंग पार्टियों में शामिल हैं। राज्य में बुधवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी बृहस्पतिवार को केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। वहीं, मतदान संपन्न होने तक राज्य में शराबबंदी लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




Election Uttarakhand: ...जब नेताओं की फ्लीट देखने के लिए उमड़ी थी भीड़, राजीव गांधी प्रचार के लिए थे आए

पीडीएमएस पर सभी सूचनाएं

पोलिंग पार्टियां अपने आवागमन से लेकर मतदान की पूरी जानकारी पोलिंग डे मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर एप के माध्यम से अपलोड करेंगे। मतदान के दिन भी हर दो घंटे का मतदान प्रतिशत यहां अपलोड करना होगा। चुनाव आयोग को हर पोलिंग पार्टी की पूरी जानकारी इस एप के माध्यम से उपलब्ध है। राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा।

18 हजार कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

अब तक 18 हजार कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। 47 हजार कर्मचारियों ने फॉर्म 12-ए लिया है, जिसके तहत वह अपने मतदेय स्थल पर जाकर मतदान कर सकेंगे। वहीं, 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 65,160 में से 9,993 ने फॉर्म 12-डी भरा था, जिनमें से 9,400 से अधिक ने मतदान किया है। 80,335 दिव्यांग मतदाताओं में से 2,899 ने फॉर्म 12-डी लिया था, जिनमें से 2,812 ने मतदान किया है।

मतदान संपन्न कराने के लिए 15 हजार ईवीएम की व्यवस्था

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे।

इतने कर्मचारी लगे सुरक्षा में

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। 65 कंपनी सीएपीएफ लगाई गई हैं। राज्य की 20 कंपनी पीएसी लगाई गई हैं। 15 हजार होमगार्ड के जवान भी ड्यूटी पर रहेंगे, जिनमें से नौ हजार जवान यूपी, दो हजार हिमाचल, दो हजार दिल्ली और दो हजार हरियाणा से आए हैं।

यूपी, हरियाणा, हिमाचल के चुनाव के दौरान उत्तराखंड में भी शराबबंदी

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, उत्तराखंड और इससे लगे हुए यूपी के उन जिलों, जहां पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है, में 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से लेकर 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक शराबबंदी लागू रहेगी।

सात मई को यूपी के बरेली में मतदान के दृष्टिगत पांच मई शाम छह बजे से सात मई को शाम छह बजे तक बरेली से लगे हुए राज्य के ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में शराबबंदी लागू होगी। हरियाणा में 25 मई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत 23 मई शाम छह बजे से 25 मई शाम छह बजे तक और हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत 30 मई शाम छह से एक जून शाम छह बजे तक इन राज्यों से लगे देहरादून के क्षेत्र में शराबबंदी लागू रहेगी। अन्य राज्यों में कई चरणों में होने वाले मतदान के दौरान उनकी सीमा से उत्तराखंड के जो जिले लगे हैं, उनकी तीन किमी परिधि में शराबबंदी लागू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed