{"_id":"65f56ecf5369482565084df2","slug":"uttarakhand-congress-leader-anukriti-gusain-resigns-from-party-before-lok-sabha-elections-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अनुकृति गुसाईं समेत चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अनुकृति गुसाईं समेत चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी
Sat, 16 Mar 2024 10:35 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:35 PM IST
सार
Uttarakhand Congress: बता दें कि उत्तराखंड में शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आज अनुकृति गुसाईं समेत चार नेताओं के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के तीन नेताओं ने छोड़ी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को एक ही दिन में तीन बड़े झटके लगे। दोपहर को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, शाम को पौड़ी से भी कांग्रेस को झटका मिला।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ दी। वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।
विज्ञापन
Uttarakhand LS Election Live: निर्वाचन आयोग की पीसी शुरू, चुनाव की तारीखों का करेगा एलान
विज्ञापन
चर्चा यह भी है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू भी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं।
हाल में हरक के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा था। इसके बाद से हरक को लेकर तमाम तरह की कयासबाजी का दौर चल रहा है। इस बीच शनिवार को अचानक उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं। शनिवार को उन्होंने पार्टी छोड़ दी।