फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Kedarnath Pratishtha Padyatra reached Guptkashi Rudraprayag Today

केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा: गुप्तकाशी पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Wed, 31 Jul 2024 06:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2024 06:43 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यात्रा का एकमात्र उद्देश्य केदारनाथ की प्रतिष्ठा को लेकर है और केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ न हो।

विज्ञापन
Uttarakhand  Congress Kedarnath Pratishtha Padyatra reached Guptkashi Rudraprayag Today
केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा पहुंची गुप्तकाशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा गुप्तकाशी पहुंच गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। पार्टीजनों का कहना है कि यह यात्रा केदारनाथ के मान, सम्मान को लेकर है। प्रदेश सरकार ने केदारनाथ की प्रतिष्ठा के साथ जो छेड़छाड़ की है। वह किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रा आज बृहस्पतिवार को फाटा पहुंचेगी।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस की प्रतिष्ठा पदयात्रा ने अगस्त्यमुनि के स्यालसौड़ से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। चंद्रापुरी, भीरी होते हुए कुंड से दोपहर बाद गुप्तकाशी पहुंची। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक मनोज रावत सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


गुप्तकाशी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यात्रा केदारनाथ धाम के मान, सम्मान और अभियान के लिए है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहितों के साथ मजाक किया है। कहा कि जनता भी समझ चुकी है कि प्रदेश सरकार उनके हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है और कांग्रेस जनता के हितों और धाम के सम्मान के लिए यह यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश के कोचिंग सेंटर को लेकर चलेगा अभियान, दिल्ली में हुई घटना के बाद दिशा-निर्देश जारी

Trending Videos

कहा कि यात्रा का एकमात्र उद्देश्य केदारनाथ की प्रतिष्ठा को लेकर है और केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ न हो। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने केदारनाथ के नाम पर जो प्रपंच रचा है, उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, जखोली के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मुकेश नेगी, दिवाकर गैरोला आदि है।

स्थानीय लोगों से भी मिल रहे कांग्रेस नेता
केदारनाथ प्रतिष्ठा पदयात्रा में कांग्रेस के नेता स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अगस्त्यमुनि से गुप्तकाशी के बीच कई लोगों से भेंट करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ ही समस्याएं सुनी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने गुप्तकाशी में एक निजी संस्था के बच्चों से मिलकर उनके साथ संवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed