{"_id":"66a9f17cba47e0eb2e0eba10","slug":"action-will-be-taken-against-coaching-centers-in-uttarakhand-if-they-do-not-work-according-to-standards-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश के कोचिंग सेंटर को लेकर चलेगा अभियान, दिल्ली में हुई घटना के बाद दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश के कोचिंग सेंटर को लेकर चलेगा अभियान, दिल्ली में हुई घटना के बाद दिशा-निर्देश जारी
Wed, 31 Jul 2024 01:52 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:52 PM IST
सार
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। राज्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए निर्देश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के बाद अब राज्य सरकार ने भी सख्ती शुरू कर दी है। आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटर की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद शासन स्तर से जांच समिति बनाने का आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन
आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेकर उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से फोन पर बात करके जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद अपर सचिव अतर सिंह ने कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए हर प्राधिकरण में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। यह समिति छह बिंदुओं पर अपनी जांच करके दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटना उत्तराखंड में न हो, इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जो भी कोचिंग सेंटर मानकों को पालन नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। शासन में आवास विभाग ने जांच समिति गठन का निर्देश दिया। सभी प्राधिकरण में उपाध्यक्ष इस जांच समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि नगर निकाय के नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी, जिलाधिकारी या उनके नामित अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके नामित अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee Accident: कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई टक्कर, एक कांवड़ यात्री की मौत, नौ घायल
इन बिंदुओं पर होगी जांच
- कोचिंग संस्थानों के विधिवत निबंधन की स्थिति
- सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति
- भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अनुपालन की स्थिति
- फायर एग्जिट की व्यवस्था
- कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास की पर्याप्त व्यवस्था
- आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों की व्यवस्था