फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress former MLA Vijay Pal Sajwan resigns from party membership

Uttarakhand: कांग्रेस को फिर झटका, दो पूर्व विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

Fri, 15 Mar 2024 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

Uttarakhand Politics News: उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress former MLA Vijay Pal Sajwan resigns from party membership
विजय पाल सजवाण और मालचंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तरकाशी जिले में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले दिनों ही उत्तरकाशी नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

विज्ञापन


कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था। अब टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। दोनों पूर्व विधायक आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


एआईसीसी के सदस्य रहे सजवाण ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेजा दिया है। जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की व्यक्तिगत वजह बताई है। राजनीतिक गलियारों और उत्तरकाशी जिलों में दो दिन पूर्व से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि सजवाण जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पुरोला विस के पूर्व विधायक मालचंद ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। मालचंद पूर्व में भाजपा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले अनिल बलूनी की सौगात, पौड़ी में किया तारामंडल और संग्राहलय का शिलान्यास


उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 सालों तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक बनाया। उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश करता है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश डंगवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और मोदी और धामी के नेतृत्व और नीतियों से प्रभावित होकर जो भी पार्टी में आना चाहता है। उनका स्वागत है। अगर विजयपाल सजवाण भाजपा में शामिल होते हैं तो इससे लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ होगा। क्योंकि भाजपा को मोदी को मजबूत करना है।

मुझे अभी दो पूर्व विधायकों का इस्तीफा नहीं मिला है। इस समय कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक ताकत और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में समय में पार्टी छोड़ कर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व विधायकों के इस कदम से पार्टी आहत है। पार्टी ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिया। यदि किसी तरह की नाराजगी थी तो उन्हें पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।
-करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed