फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress chairman.

अध्यक्ष तय, घोषणा के लिए CM तलाश रहे मौका

Mon, 16 Feb 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Feb 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress chairman.

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की घोषणा उत्तराखंड के दिग्गज कांग्रेसियों का सिरदर्द हो गया है। कई दावेदारों के चलते प्रदेश नेतृत्व महीनों से इस पर निर्णय टाले हुए है।

विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत के नजदीकी राजीव जैन का नाम इस पद के लिए तेजी से उभरा है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी इस नाम पर मौन सहमति दे चुके हैं। लेकिन बवाल की आशंका के चलते घोषणा के लिए सही मौका तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकमान पर टाली जा रही बात

सूत्रों के मुताबिक नाम लगभग तय भले ही हो चुका हो, लेकिन प्रदेश नेतृत्व घोषणा से बच रहा है। अध्यक्षी के सवाल पर बात राष्ट्रीय हाईकमान पर टाली जा रही है। कहा जा रहा है कि घोषणा वहीं से की जाएगी। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि विवाद होने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व खुद पर आंच नहीं आने देना चाहता। कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि अध्यक्षी पर अभी विचार मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार के बीच घमासान
महानगर अध्यक्ष के लिए चार नामों के बीच घमासान है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का गुट पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की सिफारिश जोर-शोर से कर रहा है। महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप वोरा युवा कार्यकर्ताओं के दम पर दावा पेश कर रहे हैं।


उन्हें पार्टी के उन नेताओं का समर्थन मिल रहा है, जो कैंट सीट से विधानसभा पहुंचना चाहते हैं। कैंट में पंजाबी वोट अधिक हैं और पंजाबी दीप वोरा का समर्थन फायदा दे सकता है। विधायक हीरा सिंह बिष्ट के समर्थक प्रदीप जोशी को आगे कर रहे हैं। वहीं, राजीव जैन भी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से भी उनके बेहतर संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed